थोड़ी देर रुका जीवन फिर से चलने वाला है

☁️ ⛅️ ☀️ 🌷
थोड़ी देर रुका जीवन फिर से चलने वाला है
थोड़ा संयम और सही ये संशय जाने वाला है

देखा है मैंने गमले में अंकुर नया फूटकर आया
अचेतन था दुबका अंदर वह जीवन बन आया
अंदर बैठा अंधकार में साँसों को संभाला होगा
जड़ को आस दिखाकर कितना समझाया होगा

एक पुराने पौधे पर फूल नया इतराया है
थोड़ी देर रुका जीवन फिर से चलने वाला है


देखो सूरज बादल से वह कब लड़ता है
जबतक बादल रहे सामने अंदर रहता है
कितना ओज भरा सोचो संयम रखता है
जैसे ही बादल छँटता फिर आ जाता है

ऐसे ही फिर नई धूप में जीवन दिखने वाला है
थोड़ी देर रुका जीवन फिर से चलने वाला है

About Ashish kavita

प्रकाशित पुस्तक - मेरी कविता मेरे भाव https://www.amazon.in/dp/B07V7BSHL9?ref=myi_title_dp I am Ashish Mishra living in London from 10 years. Earned education from Delhi. At present working in Computer Software arena. Since childhood I am attached to Hindi poetry. I love hindi poem. My favourite poets are Ramdhari Singh Dinkar, Harivansh Rai Bachan, Maithili Sharan Gupt … Email address: ashish24mishra@gmail.com https://www.facebook.com/profile.php?id=100000578775200 Edit
This entry was posted in जीवन and tagged , , , . Bookmark the permalink.

3 Responses to थोड़ी देर रुका जीवन फिर से चलने वाला है

  1. 👌👌👌अति उत्तम

    Like

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s